आरा :-बिहार के भोजपुर में हत्याओं का दौर जारी है, लगातार अपराधी भोजपुर पुलिस को चुनौती देते जा रहे हैं, जिसे भोजपुर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, बता दे की ताजा घटना जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडिहरा इलाके की है ,जहां बुधवार की देर रात लापता राजद के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आहर किनारे फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए हैं। गड़हनी के सहंगी मोड़ के समीप ही आरा-सासाराम स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। मृतक 25 वर्षीय रवि यादव आयर थाना के भेड़री गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हरिद्वार यादव का पुत्र था। उसके शरीर चाकू से वार के निशान के साथ शव के पास खोखा भी मिला है। मौके पर मौजूद पुलिस अफसर समझाने में लगे हुए हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घर से श्राद्ध कर्म में गया था तभी से चला आ रहा था लापता
बताया जाता है कि आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी रवि यादव सामाजिक कार्यकर्ता था। राजद व महागठबंधन पार्टी से भी जुड़ा था। बुधवार को पहले गड़हनी प्रखंड में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में भाग लेने गया हुआ था। इसके बखद शाम पांच बजे एक श्राद्ध कर्म में भाग निकले गया हुआ था। उसी के बाद से लापता चला आ रहा था।
रिपोर्ट:- तारकेश्वर प्रसाद आरा