भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहाँ लोगों के पास रुकने का समय नहीं था, वहीं इस लॉकडाउन से सब ज्यों का त्यों रुको गया। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि इस लॉकडाउन में रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। लोगों के मनोरंजन का इससे अच्छा समाधान नहीं हो सकता था । 80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण को लोगों द्वारा बहुत अधिक पसंद किया गया था।
रामायण का हर एक किरदार अमर हो गया इसके बाद अनेक रामायण बनी लेकिन उनको रामानंद सागर द्वारा बनी रामायण जितनी प्रसिद्धि नहीं प्राप्त हुई। इस लॉकडाउन में रामायण सबसे अधिक देख जाने वाला कार्यक्रम बन गया , यह अपने आप में ही ऐतिहासिक बात है। रामायण को बने लगभग 35 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी लोगों ने इसे उतने ही चाव से देखा जितना 80 के दशक में देखते थे। रामायण में अहम किरदार निभाने वाले राम लक्ष्मण सीता एवम् रावण ने भी अपने परिवारों के साथ रामायण को देखा तथा छोटी सी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की। सबसे लोकप्रिय बनकर उभरा जिसे 7.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ।