भारत में अम्फान तूफ़ान के बाद निसर्ग तूफ़ान ने दस्तक दी है। निसर्ग तूफ़ान का ख़तरा लगातार मुंबई की तरफ़ मंडरा रहा है। इस तूफ़ान ने भारत के पश्चिमी छोर अरब सागर पर बनना शुरू कर दिया है। इससे भारत के पश्चिमी छोर के राज्यों के प्रभावित होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और गुजरात निसर्ग तूफ़ान के मुख्य केंद्र होंगे, इन दोनों राज्यों में निसर्ग तूफ़ान आने का असर भी दिखने लगा है। बीते दिन से ही इन दोनों राज्यों में तेज वर्षा धूल भरी आँधी चलने के कारण इन राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। एनडीआरएफ, नेवी समेत सभी रेस्क्यू एजेंसियां वहाँ मौजूद हैं। मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमें मौजूद है।