आरा – भारत की प्रथम शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियित्री, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपगुट के बैनर तले, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय (झोपड़िया स्कूल) नवादा, आरा में मनायी गयी। शिक्षक/शिक्षिकाओं ने माता सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसका संचालन संघ के जिला सचिव, धर्म कुमार राम ने किया। जिसमें सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे।