अब दिल्ली अध्यक्ष के पद पर मनोज तिवारी की जगह लेंगे आदेश गुप्ता। भाजपा द्वारा यह बड़ा फ़ैसला लिया गया है। मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटाने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। हाल ही में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में मनोज तिवारी को सोमवार को हिरासत में लिया गया था। मनोज तिवारी का मानना है कि केजरीवाल सरकार कोरोना से लड़ने के लिए उचित क़दम नहीं उठा रही है। इसी के विरोध में वह राजघाट पर प्रदर्शन करने के लिए पहुँचे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्त में ले लिया गया। अब दिल्ली अध्यक्ष के पद का पूरा कार्यकाल आदेश गुप्ता संभालेंगे।