इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 में जमशेदपुर में हुआ था। बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे। इम्तियाज अली एक भारतीय लेखक, निर्देशक, अभिनेता है तथा हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशकों में से एक हैं। उनकी शादी प्रति अली से हुई थी लेकिन शादी के महज कुछ साल बाद ही वर्ष 2012 में उनका अलगाव हो गया। उनकी आज अपने शुरुआती करियर में टीवी का निर्देशन और लेखन भी किया करते थे। वे जीटीवी शो ‘कुरुक्षेत्र’ और स्टार प्लस शो ‘इम्तिहान’ के निदेशक रह चुके हैं।
साल 2005 में उन्होंने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यु फिल्म ‘सोचा ना था’ किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद साल 2007 में इम्तियाज के निर्देशित फिल्म ‘जब वी मेट’ आई जो दर्शकों के दिल को छू गई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई तथा इसके बाद उन्होंने अनेक फिल्में निर्देशित किया, जैसे ‘लव आजकल’, ‘तमाशा’, ‘हाईवे’, ‘रॉकस्टार’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, इत्यादि। जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की तथा कई ने अवार्ड भी हासिल किए।